क्या 4000 घड़ी घंटे YouTube पर क्या मतलब है?
YouTube की दुनिया में इसे वाचटाईम watchtime कहते हैं। यूट्यूब पर सफल होने के लिए इसका महत्वपूर्ण रोल है। यह आपकी वीडियो के वयू से भी अधिक प्रभावशाली है। यही कारण है कि यूट्यूब ने नए नियमों के तहत मोनेटाइजेशन के लिए 4000 घंटे watchtime जरूरी कर दिया है। इसे 1000 सब्सक्राइब पर के साथ रखा गया है।
आइए समझते हैं वॉच टाइम है क्या ?
यह 2 शब्दों के मेल से बना है वॉच + टाईम
वॉच यानि देखना तथा टाईम यानी समय
यूट्यूब पर वीडियो देखने के समय के साथ इसका संबंध है।
उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति आपके चैनल पर आपकी वीडियो को कितने समय तक देखता है। 5 मिनट की वीडियो को अगर वह 2 मिनट देखता है तो 2 मिनट उसका watchtime होगा।
लोग जितना अधिक समय आपकी वीडियो पर गुजारते हैं उतना ही वॉच टाईम बढ़ता जाता है।
YouTube automatic इसे कैलकुलेट करता है।
वीडियो का एवरेज वॉच टाईम भी निकाला जाता है।
बता दें कि इसी वॉच टाइम के बलभूते आपकी वीडियो YouTube पर trending करती है।
यह आपकी वीडियो कंटेंट पर निर्भर करता है कि आप लोगों को कितने सेकेंड तक अपनी वीडियो देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
यह जवाब अच्छा लगा हो तो कृपया इसे दूसरे मित्रों के साथ भी सांझा करें। खासकर अपने यूट्यूब पर साथियों के साथ वह इसका बेहद अधिक फायदा उठा सकते हैं। धन्यवाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें