Digital Mayur
कम्यूनिटी
क्रिएटर के लिए सलाह
तैयार हो जाएं! शॉर्ट वीडियो बनाकर कमाई करने के नए तरीके और 'YouTube Partner कार्यक्रम' से जुड़े अपडेट, आपको जल्द ही मिलेंगे. इनके बारे में ज़्यादा जानने के लिए, YouTube का ब्लॉग पढ़ें और हमारे सहायता केंद्र पर दी गई जानकारी देखें.
YouTube Shorts Fund
11 अप्रैल, 2022: क्रिएटर्स Shorts से कैसे कमाई कर सकते हैं, इस दिशा में YouTube Shorts Fund हमारा पहला कदम था. पिछले आठ महीनों में, हमने इस फ़ंड से हज़ारों क्रिएटर्स को पेमेंट किया है. Shorts Fund से क्रिएटर्स को इनाम देने के लिए, हम अलग-अलग तरीके आज़माते रहे हैं. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा क्रिएटर्स को पेमेंट देना और क्रिएटर्स की कमाई की रकम को बढ़ाना शामिल है. इसका मतलब है कि उन क्रिएटर्स को भी अब बोनस मिल सकता है जिन्हें पहले ज़रूरी शर्तें न पूरी होने की वजह से बोनस नहीं मिला. इससे पहले बोनस के तौर पर, ज़्यादा से ज़्यादा 10 हज़ार डॉलर और कम से कम 100 डॉलर की राशि तय की गई थी. हालांकि, अब कुछ क्रिएटर्स को इस राशि से ज़्यादा या कम Shorts Fund का बोनस मिल सकता है. इन प्रयोगों से, उन क्रिएटर्स को मिलने वाले पेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो फ़िलहाल फ़ंड की मदद से कमाई कर रहे हैं. हालांकि, कुछ क्रिएटर्स को ज़्यादा बोनस मिल सकता है!
10 मार्च, 2022: हाल ही में, रूस में Google के विज्ञापन सिस्टम को निलंबित कर दिया गया है. इसलिए, हम रूस में AdSense, AdMob, और Google Ad Manager पर नए खाते बनाने पर रोक लगा रहे हैं. इसके अलावा, हम Google प्रॉपर्टीज़ और पूरी दुनिया के विज्ञापन नेटवर्क पर भी रूस की विज्ञापन देने वाली कंपनियों के विज्ञापन दिखाने पर रोक लगा रहे हैं. इस वजह से, रूस के क्रिएटर्स फ़िलहाल 'YouTube पार्टनर कार्यक्रम' में साइन अप नहीं कर पाएंगे.
YouTube Shorts Fund, 10 करोड़ डॉलर का एक फ़ंड है. यह उन क्रिएटर्स को इनाम देने के लिए बनाया गया है जो क्रिएटिव और ओरिजनल Shorts बनाकर, YouTube कम्यूनिटी को बेहतर कॉन्टेंट देते हैं. हम हर महीने ऐसे हज़ारों क्रिएटर्स से संपर्क करेंगे जो Shorts बोनस से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को पूरी करते हैं. इन क्रिएटर्स को फ़ंड में से बोनस दिया जाएगा.
YouTube Shorts Fund से बोनस पाने के लिए:
ज़रूरी है कि चैनलों पर पिछले 180 दिनों में, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाला कम से कम एक शॉर्ट वीडियो अपलोड किया गया हो.
चैनलों को YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों, कॉपीराइट के नियमों, और कमाई करने से जुड़ी नीतियों का पालन करना होगा.
चैनलों को ओरिजनल कॉन्टेंट अपलोड करना होगा. फ़ंड ऐसे वीडियो को नहीं मिलता जिनमें नीचे बताई गई ये चीजें शामिल हों. हालांकि, फ़ंड न मिलने की और वजहें भी हो सकती हैं:
ऐसे वीडियो जो ओरिजनल नहीं हैं, जैसे कि फ़िल्मों या टीवी शो से ली गई क्लिप, जिनमें कोई बदलाव न किया गया हो.
वे वीडियो जो दूसरे क्रिएटर के चैनलों या दूसरे प्लैटफ़ॉर्म से दोबारा अपलोड किए गए हों. इनमें कंपाइलेशन भी शामिल हैं.
ऐसे वीडियो जिनमें किसी तीसरे पक्ष के सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म के वॉटरमार्क और लोगो दिख रहे हों.
ऐसे वीडियो को भी शायद मंज़ूरी न मिले जिनके शीर्षक, हैशटैग या मेटाडेटा में तीसरे पक्ष की सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक शामिल हों. ध्यान दें: अपने किसी अन्य सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल का लिंक देने पर, वीडियो को मंज़ूरी मिलने पर कोई असर नहीं पड़ता.
अमेरिका में, क्रिएटर्स की उम्र 13 साल या उससे ज़्यादा होनी चाहिए. अन्य देश/इलाके में उनकी उम्र, वहां वयस्कता की उम्र के बराबर या उससे ज़्यादा होनी चाहिए.
जिन क्रिएटर्स की उम्र 13 से 18 साल के बीच है उनके लिए यह ज़रूरी है कि उनके माता-पिता या अभिभावक शर्तें स्वीकार करें. साथ ही, अगर उनके चैनल से पहले से कोई AdSense खाता नहीं जुड़ा है, तो उन्हें पेमेंट के लिए AdSense खाता सेट अप करना होगा.
यह ज़रूरी है कि क्रिएटर्स इनमें से किसी एक देश/इलाके में रहते हों:
अल्जीरिया
अमेरिकन समोआ
अर्जेंटीना
अरुबा
अज़रबैजान
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रिया
बहरीन
बांग्लादेश
बरम्यूडा
बेलारूस
बेल्जियम
बोलिविया
बोस्निया और हर्ज़ेगोविना
ब्राज़ील
बुल्गेरिया
कनाडा
केमन द्वीप समूह
चिली
कोलंबिया
कोस्टा रिका
क्रोएशिया
साइप्रस
चेक गणराज्य
डेनमार्क
डॉमिनिक गणराज्य
इक्वाडोर
मिस्र
एल सेल्वाडोर
एस्टोनिया
फ़िनलैंड
फ़्रांस
फ़्रेंच गिऐना
फ़्रेंच पॉलीनीशिया
जॉर्जिया
जर्मनी
घाना
ग्रीस
ग्वाटेमाला
गुआडलूप
गुआम
होंडुरस
हॉन्ग कॉन्ग
हंगरी
आइसलैंड
भारत
इंडोनेशिया
इराक
इज़राइल
इटली
जमैका
जापान
जॉर्डन
कज़ाकिस्तान
केन्या
कुवैत
लेटविया
लेबनान
लीबिया
लिख्टेंस्टाइन
लिथुऐनिया
लक्ज़मबर्ग
मैसेडोनिया
मलेशिया
माल्टा
मार्टिनीक
मायोट
मेक्सिको
मोंटेनीग्रो
मोरक्को
नेपाल
नीदरलैंड्स
न्यूज़ीलैंड
निकरागुआ
नाइजीरिया
नॉर्वे
नार्दर्न मैरियाना आइलैंड्स
ओमान
पाकिस्तान
पनामा
पापुआ न्यू गिनी
पैराग्वे
पेरू
फ़िलिपींस
पोलैंड
पुर्तगाल
प्योर्टो रिको
कतर
आयरलैंड गणराज्य
रीयूनियन
रोमानिया
रूस
सेनेगल
सर्बिया
सिंगापुर
सऊदी अरब
स्लोवाकिया
स्लोवेनिया
दक्षिण अफ़्रीका
दक्षिण कोरिया
स्पेन
श्रीलंका
स्वीडन
स्विट्ज़रलैंड
ताइवान
तंज़ानिया
थाईलैंड
ट्यूनीशिया
तुर्की
टुर्क्स और काएकोस द्वीप समूह
युगांडा
यूक्रेन
संयुक्त अरब अमीरात
यूनाइटेड किंगडम
संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिकन वर्जिन द्वीप समूह
उरुग्वे
वेनेज़ुएला
वियतनाम
यमन
ज़िंबाब्वे
YouTube Shorts Fund से बोनस पाने के लिए, यह ज़रूरी नहीं है कि फ़िलहाल YouTube पर चैनल से कमाई की जा रही हो. YouTube Partner कार्यक्रम में शामिल क्रिएटर्स और कई चैनल के नेटवर्क (एमसीएन) से जुड़े चैनलों को भी, यह बोनस मिल सकता है.